आज के दिन भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारतीय संविधान को लागू किया गया था।
भारत को एक स्वतंत्र गणराज्य बना कर भारत में कानून का शासन स्थापित करने के लिए 2 नवंबर 1949 भारतीय संविधान सभा ने इसे अपनाया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया ।
26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी इसी कारण 26 जनवरी की तिथि को महत्त्व मिला।
संविधान बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा ।भारत की आजादी किसी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुई बल्कि यह तो हमारे देश की अनेकों महान पुरुषों के बलिदान का परिणाम है ।
गणतंत्र दिवस पर हम सभी महापुरुषों के बलिदान को याद करते हैं और प्रेरणा लेते हैं।
प्रत्येक भारतवासी को भारत के शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अगर देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अलसीसी को 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं !