शुभ गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है।

शुभ गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी इस वर्ष 30 अगस्त 2022 मंगलवार  को दोपहर के 3:33 से 31 अगस्त दोपहर 3:30 बजे तक है आप भी इसकी तैयारी कर सकते हैं।

शुभ गणेश चतुर्थी

ऐसा माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं करना चाहिए क्योंकि चंद्र दर्शन करने से कलंक लगता है इसलिए हमें चंद्रमा के दर्शन नहीं करने चाहिए।

शुभ गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी के विभिन्न मंत्रों का जाप करने से कुंडलियों के दोष युक्त होने पर भी लाभ पहुंचता है ।

शुभ गणेश चतुर्थी

गणपति स्थापना का उत्तम समय- भाद्रपद मास के शुभ मुहूर्त शुल्क पक्ष की चतुर्थी तिथि अर्थात 30 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 31 अगस्त दोपहर 3:30 बजे तक समाप्त हो जाएगी।

शुभ गणेश चतुर्थी

भारतीय पंचांग के अनुसार गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आएगी।

शुभ गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की स्थापना के लिए स्नान करके व्रत का संकल्प लें और गंगाजल छिड़क कर गणपति स्थापना  के स्थान  को  गंगाजल डालकर शुद्ध कर लेना चाहिए।

शुभ गणेश चतुर्थी

ध्यान रखें की पूजा की चौकी उत्तर दिशा में हो तथा उस पर लाल या सफेद कपड़ा बिछा हो । यदि गणपति जी की मूर्ति अपने हाथों से मिट्टी से बनाई हो तो अति उत्तम होगा ।

शुभ गणेश चतुर्थी

ऐसा कहा जाता है कि गणेश जी को सीताफल अर्पित करने से आपके सारे बिगड़े काम बन  जाते हैं तथा गणेश जी को अमरुद अर्पित करने पर भक्तों के समस्त कष्टों का हरण कर लेते हैं ।